Close

खेता कढ़ाई कार्यशाला – 2026

आवेदन आमंत्रण सूचना

(खेता कढ़ाई कार्यशाला – 2026)

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में छः (06) दिवसीय “खेता कढ़ाई कार्यशाला” का आयोजन दिनांक 14.03.2026 से 19.03.2026 तक किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु जिले के इच्छुक कलाकारों एवं विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। कार्यशाला में कुल 40 (चालीस) प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक कलाकार/विद्यार्थी दिनांक 13.03.2026 तक अपना आवेदन जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, किशनगंज में समर्पित कर सकते हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।
कार्यशाला से संबंधित मुख्य बिंदु:
1.कार्यशाला की अवधि – 14.03.2026 से 19.03.2026 (06 दिवस)
2.प्रतिभागियों की संख्या – 40
3.चयन प्रक्रिया – पहले आओ पहले पाओ के आधार पर
4.आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 13.03.2026
5.आवेदन लिंक https://forms.gle/cYGKTAF8tHvwtWCa9 या QR code  के माध्यम से या आवेदन जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, किशनगंज में भी आकर जमा कर सकते है।
अतः इच्छुक कलाकारों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन समर्पित कर कार्यशाला का लाभ उठाएं।
कार्यशाला स्थल:- आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, डुमरिया भट्टा, किशनगंज।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी
किशनगंज